श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर। यह मामला करनपठार थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। अपने दोस्तों के साथ शादी वाले घर से अपने रिश्तेदार के यहां ले जाकर एक कमरे में बंधक बना कर रखा था। आरोपी के चंगुल से बचकर आई किशोरी ने पर स्वजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
किशोरी को डरा धमका कर लेगया
किशोरी जब लघु शंका के लिए घर से बाहर निकली थी तभी आरोपी युवक ने किशोरी को डरा धमकाकर जबरदस्ती कर अपने साथ दूसरे गांव ले गया और वहां हैवानियत की थी।
आरोपी के दोस्तों को भी दबोचा गया
आरोपी का नाम प्रकाश पिता मधुर सिंह 21 वर्ष निवासी देवरी ऊपर टोला है। वारदात में सहयोगी देवेंद्र उर्फ नानू सिंह पिता गोकुल सिंह मरावी 18 वर्ष निवासी ग्राम देवरी ऊपर टोला को भी गिरफ्तार किया गया है।
किशोरी वैवाहिक कार्यक्रम में आई थी
इस आरोपी ने अपने घर में किशोरी को बंधक बनाकर रखने में मदद की थी। यही आरोपी प्रकाश ने किशोरी के साथ ज्यादती की थी। बताया गया गांव में किशोरी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माता-पिता के साथ आई हुई थी।
रात में बाथरूम के लिए जब वह बाहर निकली तो आरोपी योजना बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपने एक साथी के साथ देवरी गांव ले गया था। बताया गया आरोपित ने अपने फोन से किशोरी के स्वजनों को दुष्कर्म के बाद ले जाने के लिए गांव के एक तालाब के पास बुलाया था और गाली गलौज करते हुए धमकी भी दी थी।







