श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत एक घर जमाई ने अपनी सास के साथ ही दुराचार कर दिया। इस मामले में आरोपित की सास और पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बिरसिंहपुर पाली थाना के प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात को घर के पास ही जन्मदिन का एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पीड़ित का पूरा परिवार शामिल होने गया था।
आरोपित शराब के नशे में घर पर सो रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच में से उसकी सास घर लौट आई। सास के घर लौटते ही आरोपित छोटू गोड ने अपनी सास को दबोच लिया और उसके साथ दुराचार कर दिया।
इस दौरान उसकी पत्नी भी वापस आ गई और उसने भी अपने पति को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घटना के बाद घर में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
सुबह पीड़ित सास और आरोपित की पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीकृत करा दिया।







