SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » फर्जी लोन एप से ठगी, कांग्रेस नेता के एआई से अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी

फर्जी लोन एप से ठगी, कांग्रेस नेता के एआई से अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  खंडवा शहर में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला कांग्रेस नेता के साथ हुआ। साइबर ठगों ने फर्जी लोन एप के माध्यम से लोन देकर कांग्रेस नेता के मोबाइल में इंट्री की, इसके बाद उनके फोटो एआइ से अश्लील कर उन्हें भेजे। इसके बाद रिश्तेदारों में फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। कांग्रेस नेता ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है।

शहर के सिधांड तलाई निवासी एवं कांग्रेस नेता मुजाहिद कुरैशी ने फर्जी लोन एप के माध्यम से ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। फरियादी ने आवेदन में बताया कि कुछ समय पूर्व उन्हें एक एप के जरिए क्रेडिट लिमिट का आफर मिला था। एप संचालकों द्वारा उनके खाते में 2200 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

वापस 3 हजार रुपये की मांग की

मुजाहिद कुरैशी के अनुसार उन्होंने तय समय पर करीब 3500 रुपये वापस जमा भी कर दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों द्वारा उनके खातों से दोबारा राशि निकाल ली गई। फरियादी का कहना है कि कस्टमर केयर से संपर्क करने पर उनसे यूपीआई के माध्यम से फिर 3300 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद भी आरोपियों ने लगातार बदनाम करने और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पुनः 3000 रुपये की मांग की।

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों द्वारा मानसिक दबाव बनाकर लगातार पैसों की मांग की जा रही है। मामले में उन्होंने पुलिस को आवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। फरियादी ने आवेदन के साथ स्क्रीनशाट और यूपीआइ ट्रांजेक्शन संबंधी दस्तावेज भी संलग्न किए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us