SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंसानियत शर्मसार! पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और प्राइवेट पार्ट पर गर्म सरिया दागा; ICU में हालत गंभीर

इंसानियत शर्मसार! पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और प्राइवेट पार्ट पर गर्म सरिया दागा; ICU में हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   मऊगंज। जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और इसके बाद लोहे की गर्म सरिया से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल के गायनी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट किया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी पति शैलेंद्र पटेल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शादी के बाद से ही विवाद

घायल महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल महीने में गौरी शाहपुर निवासी शैलेंद्र पटेल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। करीब एक माह पहले विवाद बढ़ने पर महिला अपने मायके आ गई थी।

रविवार को पति ने वारदात को अंजाम दिया

परिजनों के अनुसार लगभग 10 दिन पहले गांव के पूर्व सरपंच और अन्य लोगों की समझाइश के बाद महिला को दोबारा ससुराल भेजा गया था। लेकिन रविवार दोपहर पति ने फिर विवाद शुरू कर दिया और इस वारदात को अंजाम दिया।

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन तक भी पुलिस अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज करने नहीं आई। परिजनों ने दोषी पति और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us