श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत 20 मई को शहडोल आ रहे हैं । वह यहां आरएसएस के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय वर्ष में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे । डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं।
तकरीबन 15 से 20 अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं
सीआईएसएफ के तकरीबन 15 से 20 अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम स्थल यानी वर्ग जहां चल रहा है, वहां उन्होंने कमान संभाल ली है ।
अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख ने इस वर्ग का उद्घाटन
शहडोल जिला मुख्यालय के पांडव नगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में यह वर्ग चल रहा है जिसकी शुरुआत 19 मई की सुबह हो चुकी है। अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख ने इस वर्ग का उद्घाटन किया है और अब 20 मई को संघ के सरसंघ चालक डॉ भागवत शहडोल पहुंच रहे हैं ।
विशेष सुरक्षा घेरे में लिया
15 से 18 सीआईएसएफ के अधिकारी तथा तकरीबन 250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जो कि बाहर से आ रहे हैं, उनको यहां तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि जहां वर्ग का आयोजन चल रहा है उस स्थल को विशेष सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है । डॉ भागवत 20 मई की सुबह शहडोल पहुंच रहे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम ने की छानबीन
डॉ मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम ने आज सुबह 11:45 बजे पांडव नगर स्थित सरस्वती स्कूल जहां पर संघ का वर्ग चल रहा है वहां की छानबीन की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे परिसर को गहन निरीक्षण किया गया। कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी सहित पांच सदस्य टीम दल ने यहां की छानबीन की।







