SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शाजापुर जिले हिंदू महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

शाजापुर जिले हिंदू महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शाजापुर। शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में इब्राहिम द्वारा अनीता नाम की महिला के साथ जमकर मारपीट करने और इलाज के दौरान उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई व उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी है।

जानकारी के अनुसार 15 मई की रात को लसूडिया मेहा जोड़ पर सारंगपुर अकोदिया रोड पर यह घटना हुई। इस मामले में सलसलाई थाना पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं। मामले में पुलिस ने 17 मई को आरोपी इब्राहिम खान निवासी ग्राम मुड़लाय के खिलाफ रोहित पुत्र कमल सिंह मालवीय निवासी ग्राम सकरई थाना सुंदरसी की शिकायत पर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित इब्राहिम खां और महिला अनीता बाई कई वर्ष से आपस में परिचित थे। घटना के समय वह साथ में थे, तभी किसी बात को लेकर यह घटनाक्रम हुआ है। गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर उसके बाद देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला की मौत होने की जानकारी मिली है, प्रकरण में विधि अनुसार धारा बढ़ाई जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us