SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में शासकीय कार्य रोका, अतिक्रमण हटवाने गए वन कर्मी पर लाठी से हमला

शहडोल में शासकीय कार्य रोका, अतिक्रमण हटवाने गए वन कर्मी पर लाठी से हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने गए वन विभाग के एक कर्मचारी पर हमला हो गया और अभद्रता भी की गई है। पुलिस के अनुसार वनकर्मी पर लाठी से हमला किया गया है।

आरोपित के खिलाफ वनकर्मी ने की शिकायत

वनकर्मी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व हमला करने सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।यह घटना ग्राम बमुरी के भरा टोला में हुई।

वन विभाग को कब्‍जा करने की सूचना मिली थी

वन विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर जुताई की जा रही है। सूचना मिलने पर वनकर्मी सुधाकर जायसवाल वहां गए और अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया।

जुताई करके अतिक्रमण कर रहा था

चेतु कोल नामक व्यक्ति ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई करके अतिक्रमण कर रहा था। जब वनकर्मी ने चेतु कोल को रोककर समझाने का प्रयास किया, तो वह भड़क गया। इसके बाद चेतु कोल वनकर्मी के साथ गाली-गलौज करने लगा और वन कर्मी ने इसका विरोध किया तो लाठी लेकर मारने की लिए दौड़ पड़ा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

वनकर्मी ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद वनकर्मी सीधे सिंहपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित चेतु कोल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और हमला करने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

डीएफओ श्रद्धा पेंड्राम ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। हमारी टीम अतिक्रमण की शिकायत पर मौके पर पहुंची थी,तभी उन पर हमला किया गया।यह ठीक नही है।हमाने वन कर्मियों को उनकी ड्यूटी ही नहीं करने दिया जा रहा है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us