SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » विदाई के बाद शादी वाले घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी पार, पीड़ित ने लगाई आईजी से गुहार

विदाई के बाद शादी वाले घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी पार, पीड़ित ने लगाई आईजी से गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया के पाली थाना क्षेत्र के ओदरी गांव में शादी वाले घर में चोरों ने दीवार तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद हुई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आईजी कार्यालय में शिकायत की है।
संभागीय मुख्यालय से सटे पाली थाना क्षेत्र के ओदरी गांव में शादी वाले घर में हुई बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद ही चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 9 मई की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
 पीड़ित गंगा यादव ने आईजी कार्यालय में गुरुवार को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री की बरात 8 मई को घर आई थी और 9 मई की सुबह बेटी की विदाई हुई। शादी समारोह के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के सामने और आंगन में सो रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण घर के अंदर बने कमरे में कोई नहीं था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 3 तोला सोना, करीब 2 किलो चांदी और लगभग 3 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तब चोरी की जानकारी लगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के लिए वर्षों की जमा पूंजी और गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर ले गए।

गंगा यादव ने आवेदन में बताया कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। चोरी गए सामान की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं पाली थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद ह।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us