SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में धोखाधड़ी का नया तरीका, माताजी आपको हमारी मम्मी बुला रही हैं, यह कहकर वृद्धा को सूनसान इलाके में ले जाकर लूटा

जबलपुर में धोखाधड़ी का नया तरीका, माताजी आपको हमारी मम्मी बुला रही हैं, यह कहकर वृद्धा को सूनसान इलाके में ले जाकर लूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को धोखे से सूनसान इलाके में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने महिला को स्वजन से मिलाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठाया। पाटन बायपास पर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके जेवर एवं नकदी छीनकर फरार हो गए।

दोनों युवक उन्हें थोड़ा आगे चलने की बात कही

मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उनसे बोले कि “माताराम आपको हमारी मम्मी बुला रही हैं”। वृद्धा ने युवकों से कहा कि उनकी मां को वहीं बुला लें, लेकिन दोनों युवक उन्हें थोड़ा आगे चलने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा ले गए।

कम दिखाई देने के कारण वृद्धा सोची, परिचित या स्वजन होंगे

कम दिखाई देने के कारण वृद्धा को लगा कि संभवतः वे उसके परिचित या स्वजन होंगे। आरोपित उसे बहला-फुसलाकर कटनी-नागपुर राजमार्ग की ओर पाटन बायपास मार्ग के सुनसान इलाके में ले गए। वहां दोनों युवकों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने शोर मचाया तो उसे जान से मार देंगे।

आरोपियों ने महिला के आभूषण जबरन उतरवाए

डरी-सहमी अवस्था में आरोपियों ने महिला का सोने का मंगलसूत्र, लगभग छह तोला वजनी चांदी की पायल, पांच तोला वजनी चांदी की चूड़ियां जबरन उतरवा लीं।

आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए

पर्स भी छीन लिया, जिसमें उसकी नातिन की छोटी पायल, चांदी की चेन और करीब 15 हजार रुपये नकद रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us