SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पन्ना में सनसनी… सिरफिरे ने युवती को मारी गोली और चाकू से किया हमला, रीवा ले जाते समय रास्ते में मौत

पन्ना में सनसनी… सिरफिरे ने युवती को मारी गोली और चाकू से किया हमला, रीवा ले जाते समय रास्ते में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरे युवक ने शौच के लिए गई युवती पर कट्टे से गोली चला दी और चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवती को बचाने पहुंचे भाई पर भी आरोपी ने फायर करने की कोशिश की। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी और उसके पिता को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। हालत गंभीर होने पर युवती को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है कि रीवा ले जाते वक्त सतना के पास उक्त युवती की मौत हो गई।

शौच के लिए गई युवती पर कट्टे और चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय आरती यादव बुधवार सुबह घर के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विनोद यादव ने उस पर अचानक कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बहन की चीख सुनकर भाई आकाश मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को पहले जिला अस्पताल और बाद में हालत बिगड़ने पर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

आरोपी और पिता को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। खून से लथपथ युवती को देखकर ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी विनोद यादव और उसके पिता को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा गांव में एहतियातन सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us