SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार

प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिले की सोहागपुर पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार * मृतका संतोषी यादव पत्नी राकेश बैगा (23) निवासी ग्राम नवलपुर की जलने से मृत्यु हुई थी। मेडिकल कालेज से प्राप्त अस्पताली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच किया।

मृतका के शव पंचनामा की कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर द्वारा की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतका की माता संजू यादव एवं बहन रानू यादव सहित अन्य साक्षियों के बयान लिये गए। जिनमें बताया गया कि मृतका पिछले लगभग तीन वर्षों से राकेश बैगा के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। आरोपित राकेशं बैगा मृतका को दूसरी जाति की होने की बात कहकर प्रताड़ित करता था तथा अपने जाति समाज में शादी करने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us