SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » धार के धावड़दा गांव में अंधविश्वास के चलते महिला की लकड़ी और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या

धार के धावड़दा गांव में अंधविश्वास के चलते महिला की लकड़ी और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धार। धार जिले के टाण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धावडदा में अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा थाना में अपराध क्रमांक 92/26 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 302, 34 भादवि तथा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण की जांच पुलिस थाना टाण्डा के सउनि रामसिंह हटिला द्वारा की जा रही है।

गंभीर चोट लगने से महिला की मौत

पुलिस के अनुसार आरोपी टिंकू पिता भुरु सिंगाड तथा सोहन पिता हिरला सिंगार निवासी ग्राम धावड़दा बताए गए हैं। घटना 10 मई 2026 की शाम करीब 6.30 बजे ग्राम धावडदा में मुनेश भाबर के घर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश और अंधविश्वास से जुड़े विवाद के चलते महिला के साथ आरोपितों ने लकड़ी तथा लात-घूंसों से बेरहमीपूर्वक मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौत हो गई।

मामले में पुलिस को मर्ग क्रमांक 16/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच डायरी प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टाण्डा पहुंची, जहां मृतिका के शव का लाश पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।

12 मई 2026 को मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्षियों के पृथक-पृथक विस्तृत बयान दर्ज किए। साक्षियों ने अपने कथनों में बताया कि 10 मई की शाम आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर हत्या का मामला कायम किया।

गांव में तनाव का माहौल

ग्रामीण क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज भी कई गांवों में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के कारण महिलाओं को प्रताड़ना और हिंसा का शिकार होना पड़ता है।

शिक्षा और जागरूकता की कमी के चलते ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us