SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी

मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मंदसौर। मंदसौर जिले के सीतामऊ में रविवार रात में किराना दुकान सहित चार दुकाने जलकर खाक हो गई। आग बुझाने में सबसे बड़ी खामी यह रही कि सीतामऊ में दमकल खराब है तो मंदसौर, सुवासरा, नगरी व शामगढ़ से दमकल आने में समय लगा। इसके चलते आग ज्यादा फैल गई। इससे नाराज व्यापारियों ने सोमवार को स्वेच्छिक बंद का आह्वान भी किया है।

वहीं सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे विधायक हरदीपसिंह डंग को भी विरोध का सामना करना पड़ा। तो वह वापस लौट गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात में सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया किराना स्टोर की एक दुकान में आग लगी।

देखते ही देखते आग किराना स्टोर्स की तीनों दुकानों में फैल गई। सीतामऊ में फायर ब्रिगेड खराब है और दूसरी जगह से बुलाने में समय लगा। तब तक आग तेजी से फैलती गई। आमजन व पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल हो गई।

6 टैंकरों की मदद से आग पर पाया काबू
आसपास की दो दुकानों ने भी आग पकड़ ली। लगभग एक घंटे में शामगढ़ की फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके साथ-साथ ही सुवासरा, मंदसौर, नगरी की फायर ब्रिगेड भी पहुंची। चार दमकल और लगभग 6 टैंकरों की मदद से रात लगभग दो बजे आग पर काबू पाया गया। उदिया किराना स्टोर्स की तीन दुकानों सहित पांच दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

इनके आस-पास की एक दो दुकानें भी आग की हल्की चपेट में आई है। सभी दुकानों में मिलकर लगभग एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं होने के चलते खासा आक्रोश भी देखा गया ओर इसी आक्रोश के चलते व्यापारियों ने सोमवार को स्वैच्छिक नगर बंद की सूचनाएं भी वॉट्सएप के ग्रुपों में डाली थी।

विधायक को झेलना पड़ा आक्रोश

रविवार रात में दुकानों में आग लगने की घटना के बाद सोमवार सुबह सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग मौके आए थे। वहां पीड़ित व्यवसायियों सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की ठीक व्यवस्था नहीं होने पर जमकर आक्रोश जताया। लोगों के गुस्से को देखते विधायक डंग वहा से चले गए।

थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर आग बुझाने में जुटे

आग लगने के बाद जब मंदसौर, सुवासरा और शामगढ़ से फायर ब्रिगेड आने में देरी हो रही थी। इधर आग तेजी से फैल रही थी तो सीतामऊ टीआई कमलेश प्रजापति व अन्य पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर टैंकर के पाइप से आग बुझाने में जुट गए।

बड़ी संख्या में सीतामऊ नगर के व्यापारी नगर परिषद का घेराव करने पहुंचे। बाहर लगाए गए बेरिगेट को तोड़कर परिषद कार्यालय में घुसे व्यापारी। सभी व्यापारी कर रहे परिषद के खिलाफ कर रहे जमकर नारेबाजी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us