श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः सिविल सर्जन डा. केसी सोनी की उपस्थिति में फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत डॉ. संदीप सिंह नोडल क्वालिटी के द्वारा जिला चिकित्सालय उमरिया में कार्यरत स्टाफ को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन की विधि पास एंड रेस, आग लगने की स्थिति में बचाव अग्निशमन यंत्रों की संही उपयोग आपातकालीन निकासी प्रक्रिया त्वरित सुरक्षा की जानकारी दी गई।
साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना व प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित करना रहा है।







