SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पशु तस्करी: दो ट्रकों में भरे थे 76 मवेशी

पशु तस्करी: दो ट्रकों में भरे थे 76 मवेशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल | दो ट्रकों में ठूस-ठूस कर भरे 76 मवेशियों को जयसिंहनगर पुलिस ने छुड़वाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बतौर पुलिस सूचना मिली थी कि दो ट्रकों में मवेशियों को भरकर सीधी से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच की और दो ट्रकों को रोककर पूछताछ के दौरान मवेशियों को छुड़ाया गया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों ट्रकों के ड्राइवर भाग गए। पुलिस ने पुश तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसमें मो. अली और सफीक शामिल हैं। जब्त किए गए मवेशियों और वाहनों की कीमत लगभग 49 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, पशु संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us