श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में जिला जेल उमरिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों एवं उपस्थितजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी उमरिया के चेयरमैन अखिलेश त्रिपाठी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डीके सारश ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए घातक है और इससे दूर रहकर ही बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिला सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस सदैव जनहित एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।







