SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बच्चे घायल

बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बच्चे घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   राजेन्द्रग्राम | तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखौरा में शुक्रवार दोपहर 1 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम लखौरा निवासी मन्नू सिंह 50 वर्ष पिता प्रेम सिंह दो छोटे बच्चों के साथ खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मन्नू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में अंजनी पिता मन्नू सिंह उम्र 11 वर्ष एवं प्रिंस पिता भारत सिंह उम्र 6 वर्ष घायल हो गए।

दोनों बच्चे कुछ दूरी पर होने के कारण गंभीर हादसे से बच गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us