SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » हाथी के हमले से सेंदुरी में 4 मवेशियों की मौत

हाथी के हमले से सेंदुरी में 4 मवेशियों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर | जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सेंदुरी में गुरुवार और – शुक्रवार की दरम्यानी रात एक आक्रोशित दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के 4 पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बैल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से हाथी को तत्काल रेस्क्यू कर जिले से बाहर करने की मांग की है।

अनूपपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनमौहरी बीट के जंगल में पिछले 8 दिनों से एक दंतैल हाथी डेरा जमाए हुए हैं। दिन में जंगल में विश्राम करने के बाद रात होते ही यह हाथी भोजन की तलाश में सोन मौहरी, सेंदुरी, अमगवां और छुलहा गांवों में पहुंचकर घरों में तोड़फोड़ तथा खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। सोनमौहरी गांव के पिचिंग टोला निवासी रामसहाय सिंह तथा अमगवां गांव गोहाटोला निवासी गणेश सिंह के घरों में हाथी कई बार तोड़फोड़ कर चुका है।

गुरुवार शुक्रवार की रात हाथी सोन मौहरी जंगल से निकलकर खिरनानाला के पास पहुंचा, जहां उसने सेंदुरी निवासी दुआरे पिता केमला चौधरी की पांच वर्षीय गाभिन गाय, धनीराम पिता चेतू चौधरी की सात वर्षीय गाय एवं चार वर्षीय बैल तथा डेमसाय पिता स्व. टेकराम चर्मकार के लाल रंग के बैल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान छुलहा रेलवे अंडरब्रिज के पास खेत में बने घर में रह रहे वंशगोपाल राठौर के यहां भी हाथी पहुंच गया। रात लगभग 10 बजे हाथी को घर के पास देखकर वंशगोपाल अपनी जान बचाकर भागे। हाथी ने खेत में बंधे पांच वर्षीय बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाथी की लगातार मौजूदगी से अनूपपुर, सेंदुरी, छुलहा, अमगवां सहित आसपास के 15 से अधिक गांवों के लोग भय के साये में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us