SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » रीवा रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे संकेतक

रीवा रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे संकेतक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   रीवा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। इतवारी ट्रेन से उतरे   9 यात्री मरम्मत के दौरान बंद पड़ी लिफ्ट के बीच में ही फंस गए। लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे सभी यात्री करीब 2 घंटे तक अंदर ही कैद   रहे।

 रेलवे प्रशासन में मच गया हड़कंप

यात्रियों का आरोप है कि बंद पड़ी लिफ्ट में किसी तरह का संकेतक नहीं लगाया गया था। जहां बुधवार दोपहर रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से यात्री धोखे में पड़कर उसमें सवार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद सभी का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी यात्री सामान्य पाए गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। इनमें से 8 यात्रियों को मऊगंज जिले के बरॉव तक आर्टिगा टैक्सी से भेजा गया, जबकि कोरवा (छत्तीसगढ़) से रामपुर नैकिन, जिला सीधी जा रही एक महिला यात्री को उसकी बच्ची सहित अलग से रवाना किया गया।

बुला लिया गया था एम्बुलेंस को

सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता (रेलवे) ने बताया कि घटना के दौरान मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रही और एम्बुलेंस को भी बुला लिया गया था। लिफ्ट में फंसे यात्रियों तक खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से यह स्थिति बनी।
पूरे समय सीनियर अधिकारियों से सतत संपर्क बना रहा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट मरम्मत कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us