SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सस्पेंशन भी नहीं सुधार पाया आदत! निलंबित सिपाही को महिला ने बीच सड़क ‘धोया’, वायरल हुआ वीडियो

सस्पेंशन भी नहीं सुधार पाया आदत! निलंबित सिपाही को महिला ने बीच सड़क ‘धोया’, वायरल हुआ वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र टॉकीज के पास मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक निलंबित पुलिसकर्मी की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

महिला से बदसलूकी के आरोप, बीच सड़क शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाने वाली महिला से पुलिसकर्मी रिंकू सिंह कथित तौर पर बदसलूकी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो मामला बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी रिंकू सिंह की बीच सड़क ही जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि रिंकू सिंह उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।

मौके पर जुटी भीड़, मचा हंगामा

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ चुका था और सड़क पर हंगामे का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने रिंकू सिंह को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले से निलंबित है आरोपी पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह पहले से ही पुलिस लाइन में फायरिंग से जुड़े एक मामले में निलंबित चल रहा है और विभागीय जांच का सामना कर रहा है। पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर हंगामा हो रहा है और लोग तमाशबीन बने हुए है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us