SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनियंत्रित बोरवेल वाहन ने पैदल जा रहे परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी लड़ रही मौत से जंग

अनियंत्रित बोरवेल वाहन ने पैदल जा रहे परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी लड़ रही मौत से जंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने पैदल चल रही महिला, उसके बेटे और एक बालिका को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत, बालिका घायल हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव में शोक का माहौल है।

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सूखा रोड पर तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने पैदल जा रही महिला, उसके बेटे और एक बालिका को कुचल दिया
हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल है।पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंशु उर्मिलिया (30) पत्नी श्रीधर, निवासी सूखा के रूप में हुई है। वह अपने 6 वर्षीय बेटे राधा रमन और 10 वर्षीय बालिका आस्था तिवारी के साथ पैदल मोहल्ले से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोरवेल वाहन अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ा और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि अंशु उर्मिलिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे राधा रमन को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी सांसें थम गईं। हादसे में घायल आस्था तिवारी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। महिला का शव वाहन के टायर के नीचे दबा रहा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us