SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में बाइक चुरा कर वृद्धा से चेन लूटी, सिकलीगर सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर में बाइक चुरा कर वृद्धा से चेन लूटी, सिकलीगर सहित तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    इंदौर। द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी और लूट करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। मुख्य आरोपित आकाश नगर का रोशन सिकलीगर है। दो नाबालिगों के साथ वारदात करता था। गुरुवार रात ही उसने वृद्धा से सोने की चेन लूटी थी। लूटने के पहले एक बाइक चुराई थी।

पुलिस के अनुसार अंकल गली में पंजाब बैकरी के समीप वारदात हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 65 वर्षीय रीटा सलूजा से सोने की चेन झपट ली थी। रीटा दो अन्य महिला के साथ खड़ी हुई थी। बाइक पर तीन बदमाश आए और रैकी कर ली। एक बदमाश नीचे उतरा और झपट्टा मारकर रीटा की चेन लूट ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित रोशन पुत्र चिरागसिंह सिकलीगर निवासी आकाश नगर को गिरफ्तार कर लिया। रोशन शातिर अपराधी है। उसका भाई गुलशन भी देशभर में वारदात करता है। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग साथियों को भी पकड़ा है। तीनोंं से बाइक(एमपी 09एनई 2156) बरामद की है। पूछताछ में बताया बाइक गुरुशंकर नगर से चुराई थी। डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के अनुसार रोशन ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया और जख्मी हो गया। दोपहर को पुलिस उसको घटना स्थल पर भी लेकर गई। लड़खड़ाते चल रहा रोशन लोगों से माफी मांग रहा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us