श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जून माह में होने जा रहे क्रिकेट के मध्यप्रदेश लीग में शहडोल की पांच महिला खिलाड़ियों को अलग अलग टीमों से खेलने का मौका मिला है। इनमें इंडियन महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार शामिल हैं। शहडोल की जिन खिलाड़ियों को एमपीएल में खेलने का मौका मिला है।
उनमें पूजा वस्त्रकार को चंबल भी घडियाल टीम से, रीना यादव और संस्कृति गुप्ता को भोपाल बुल्स टीम से, सुहानी शर्मा को निमार ईगल्स टीम से और महर्षि स्कूल की दिशा शर्मा को बुंदेलखंड बुल्स से टीम में शामिल किया गया है। यह पांचों खिलाड़ी अपने अपने खेल में माहिर हैं।
कोच सोनू राबिंसन ने बताया कि यह एमपीएल मैच जून के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे और सारे मैच इंदौर में होंगे। इन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस एमपीएल की जानकारी साझा की गई है। पहली बार दिशा शर्मा का चयन क्रिकेट खेल के मध्य प्रदेश लीग में हुआ है। उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग की बुंदेलखंड बुल्स टीम में शामिल किया गया है।
दिशा शर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष है। विद्यालय प्राचार्य डा भावना तिवारी एवं समस्त शिक्षकों ने को इस सफलता पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि इन पांचों . “खिलाड़ियों ने शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम से अपनी खेल प्रतिभा को निखारा है। इनमें से पूजा तो इस समय भारतीय टीम का हिस्सा हैं तो वहीं संस्कृति, रीना और सुहानी मप्र की टीम से खेल का प्रदर्शन करते आ रही हैं अब दिशा को अपने खेल की धार दिखाने का मौका मिला है। पांचों खिलाड़ी अपने अपने खेल को और धार देने का काम रही हैं।











