SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: शहडोल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई नानी व नाती पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

Shahdol News: शहडोल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई नानी व नाती पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में अकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
शहडोल. 21 may 2024.01:05pm padma mishra.

देखें बिजली गिरने का LIVE वीडियो

 

शहडोल। सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में अकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मैकी निवासी शंखी चौधरी पति राम चरण चौधरी 50 वर्ष अपने नाती आयुष चौधरी पिता तीरथ चौधरी 11 वर्ष के साथ सोमवार सुबह ग्राम मैका तेंदुपत्ता तोड़ने गई हुईं थी। उक्त स्थान पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।

इस बीच सुबह जब बादल गर्जना के साथ बारिश होने लगी तो बाकी लोग अपने अपने घर लौट गए। जबकि महिला अपने नाती को लेकर वहीं समीप स्थित लिपटिस पेड़ के पास छुप गई। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट मे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर बाद भी मृतिका व उसका नाती घर नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा उनकी खोज बीन शुरू की गई। जिसके बाद दोनों का शव वहीं जंगल में पड़ा हुआ मिला।जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके लार पहुंच कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us