श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- गोहपारूः जनपद पंचायत गोहपारु के तत्वावधान में गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में कुल 121 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाजों के साथ एक. दूसरे का हाथ थामा और दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा। रंग बिरंगे पंडाल, मंगल गीतों की गूंज और नव. दंपत्तियों के परिजनों की भारी मौजूदगी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए।नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री और सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
उपस्थित अतिथियों ने नव. दंपत्तियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। आयोजन में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।











