SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ससुरालियों के आरोप के बाद पति पर हत्या का अपराध दर्ज

ससुरालियों के आरोप के बाद पति पर हत्या का अपराध दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरियाः ग्राम अमड़ी में हुई महिला की मौत के मामले में ससुरारियों के आरोप के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमड़ी के भरी टोला में 40 वर्षीय आदिवासी महिला सिल्ला बाई पति नरेश बैगा उम्र करीब 40 वर्ष का शव रविवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में मर्ग कायमी कर जांच शुरू करने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति नरेश बैगा के विरुद्ध धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

टीआइ मदनलाल मरावी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में महिला की मौत सामान्य नहीं प्रतीत हुई। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घर में मिला था शवः  गौरतलब है कि रविवार सुबह महिला का शव उसके ही घर में मिला था, जिसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रविवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया था।

जिसके बाद रविवार की देर शाम परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन मायके पक्ष ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका के दोनों मासूम पुत्र मनीष, बृजेश और उजान गांव से आई विवाहित बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का मायका घर के पास गांव में ही है। मायका पक्ष शुरू से ही कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us