SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    रिश्तेदारी में आई किशोरी से किया था अनाचार

शहडोलः सोहागपुर पुलिस ने एक बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को फरियादिया अपने स्वजन के साथ ग्राम धुरवार में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात्रि करीब 11 बजे जब वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपित अमन बैगा अपने साथी मोहित बैगा और तरुण बैगा के साथ इलेक्ट्रानिक स्कूटी से वहां, पहुंचा। आरोपितों ने उसे (नाबालिग किशोरी को) जबरन स्कूटी पर बैठाया और करियाधार के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां मुख्य अमन बैगा ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। फरियादिया ने उसके कृत्य का विरोध और भागने का प्रयास किया, तो उसके मारपीट भी की गई। इस घटना में विकास बैगा भी सहयोगी की भूमिका में रहा। आरोपितों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी के भी सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश प्रारंभ कर दी।

इनको पकड़ा गयाः को, घटना में शामिल अमने बैगा पुत्र पुलिस टीम ने दबिश देकर गुरुवार जियावन बैगा उम्र 22 साल निवासी कंचनपुर, मोहित बैगा पुत्र लल्लू बैगा उम्र 19 साल निवासी कंचनपुर और विकास बैगा पुत्र बीरू बैगा उम्र 23 साल निवासी धुरवार थाना सोहागपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपित तरुण बैगा निवासी कंचनपुर घटना के बाद से ही फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपितो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us