SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मरई कला में जमीन से शिवलिंग निकलने की चर्चा

मरई कला में जमीन से शिवलिंग निकलने की चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   मानपुरः जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत समरकोइनी के मरई कला गांव में बिछुला फारेस्ट कैंप के पीछे जमीन से शिवलिंगनुमा आकृति निकलने की खबर से क्षेत्र में हलचल मच गई है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में आस्था का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रारंभ में जमीन से छोटा सा पत्थर दिखाई दे रहा था, जो धीरे-धीरे शिवलिंग के आकार में स्पष्ट होता जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता दोनों बढ़ती जा रही है। जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग वहां पहुंच रहे हैं। महिलाएं र क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। हालांकि, इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने प्रशासन से स्थल की जांच कराने की मांग भी उठाई है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us