श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- दमोह। हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरी पाठक गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दलित समाज के दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई (रछवाई) के दौरान गांव के कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने दूल्हे को घोड़े से उतरने के लिए कहा। स्वजन के मना करने पर आरोपितों ने दूल्हे को जबरन नीचे उतारकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
दूल्हे की मां ने बताया कि उनका बेटा दिव्यांग है
दूल्हे की मां विद्या अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा दिव्यांग है। इसके बावजूद कुछ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी स्वजन ने बनाया है। इस घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोग बरात सहित हटा थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।











