SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के सिंगरौली में बैंक में डकैती, 12 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख कैश लेकर बदमाश फरार

MP के सिंगरौली में बैंक में डकैती, 12 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख कैश लेकर बदमाश फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे पांच सशस्त्र बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक में रखे 20 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के बदले एक ही लाकर में रखा करीब दस किलो सोना पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि दो बाइकों पर आए बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बैंक में एक फायर भी किया। बैंक मैनेजर से तिजोरी की चाबियां मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। बदमाश करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर उत्पात मचाते रहे। बैंक में 14 लाख 50 हजार रुपये पिछले दिन के रखे थे और बाकी रुपया शुक्रवार का कलेक्शन था।

पकड़ने के लिए बनाई चार टीमें

डकैतों की तलाश में पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद भी ली जा रही है। चार टीमें गठित कर तलाश की जा रही है। एसपी ने पांच करोड़ रुपये का सोना लूटे जाने की बात कही है जबकि बैंक प्रबंधन 12 करोड़ का सोना बता रहा है।

पुलिस ने बैंक से एक किमी दूर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। डीजीपी कैलाश मकवाना शुक्रवार रात करीब 12 बजे सिंगरौली पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर आरोपितों को पकड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं सिंगरौली पुलिस ने आरोपितों की तस्वीरें जारी कर उचित इनाम घोषित किया है।

बिना सिक्योरिटी गार्ड के चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं मौजूद था यह एक बैंक की बड़ी लापरवाही है। वहीं दूसरी ओर एसपी मनीष खत्री ने शहर सहित जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए आने जाने वाले लोगों पर नाकाबंदी की है एवं बाइक में सवार फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। शहर के बीचो बीच संचालित बैंक में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया है उससे अब व्यवसायी सहित अन्य लोगों में एक डर का माहौल निर्मित हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीमें

हालांकि एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं और टीमें अन्य इलाकों के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी पुलिस कर रही है, लेकिन जिस तरीके से दिनदहाड़े बैंक में घुसकर आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है उससे कहीं ना कहीं पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े होना लाजमी हैं।

जिले भर में नाकेबंदी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक के भीतर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसपी ने बताया:

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us