SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » मैहर जिले में तालाब में डूबी तीन बच्चियां, एक को बचाया, दूसरी की मौत और तीसरी की तलाश जारी

मैहर जिले में तालाब में डूबी तीन बच्चियां, एक को बचाया, दूसरी की मौत और तीसरी की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मैहर। मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा तालाब में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तीन बच्चियां नहाने के दौरान पानी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़ी कॉलोनी पटेहरा निवासी पूनम चौधरी (उम्र 10 वर्ष) और शालू चौधरी (उम्र 17 वर्ष) सहित तीन बच्चियां तालाब में नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी बच्ची पूनम चौधरी को भी बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि, शालू चौधरी को गंभीर हालत में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तीसरी बच्ची की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us