श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- जबलपुर/मैहर: मैहर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक मासूम बालक के लिए कौतूहल और डर के बीच उतार-चढ़ाव भरी रही। रानी कमलापति-रीवा (20173) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की चमक देखकर एक 11 वर्षीय बालक कोच के भीतर चला गया, तभी ऑटोमेटिक दरवाजे बंद हो गए और ट्रेन रवाना हो गई।
ऑटोमेटिक गेट ने बढ़ाई घबराहट
जिस समय वंदे भारत मैहर प्लेटफार्म पर पहुंची, वहां एक परिवार दूसरी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। परिवार का बालक उत्सुकतावश सी-थ्री (C-3) कोच में प्रवेश कर गया। ट्रेन के चलते ही दरवाजे लॉक हो गए। प्लेटफार्म पर खड़े परिजन और कोच के अंदर बालक, दोनों एक-दूसरे को बिछड़ता देख बुरी तरह सहम गए।







