SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अचानक जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, मरीजों से की मुलाकात

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, मरीजों से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    उमरियाः मंगलवार को अंबेडकर जयन्ती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने अचानक जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान साथ सीएमएचओ डा व्हीएस चंदेल, सीएस डा केसी सोनी सहित जिला अस्पताल के डाक्टर और चिकित्सकीय स्टाफ के लोग मौजूद थे। सीएम डा केसी सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सफाई को देखकर प्रभारी मंत्री ने खुशी जाहिर की है। मरीजों से चर्चा के दौरान भी प्रभारी मंत्री के सामने कोई शिकायत नहीं आई।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us