SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में पुलिस के पीछा करने पर भाग रहे गांजा तस्कर कुएं में गिरे, तीन की मौत

शहडोल में पुलिस के पीछा करने पर भाग रहे गांजा तस्कर कुएं में गिरे, तीन की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल। जिले में सोमवार की रात डायल 112 पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक हादसा हो गया। जैतपुर से कमता की ओर जा रही गांजा लदी कार का पुलिस पीछा कर रही थी,उसी दौरान गांजा लेकर भाग रही कार अनियंत्रित होकर पलट गया। कार पलटने के बाद भागते समय दो गांजा तस्कर कुएं में गिर गए, जिनकी मौत भी हो गई है।घटना कमता तिराहे के पास की है।

जानकारी के अनुसार, जैतपुर की ओर से एक कार कमता की तरफ जा रही थी। इसी दौरान डायल 112 में तैनात आरक्षक कृष्णेंद्र यादव और पायलट ड्यूटी पर मौजूद टीम को वाहन संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार तस्कर भागने लगे। तेजी से भागते समय कमता कालेज तिराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद उसमें सवार दो लोग कूदकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ दूर अंधेरे में कुएं में गिर गए।

सूत्रों के अनुसार,घटना के बाद पुलिस भी वहां से भाग आई थी।मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला शहडोल और बुढार निवासी सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई किया। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौके से क्रेटा कार में करीब 6 किलो गांजा जब्त किया गया है।घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और जांच जारी है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं,खासकर पुलिस की कार्रवाई और घटनास्थल पर स्थिति को लेकर।

सूत्रों की माने तो आरक्षक यादव दिन-रात डायल 112 में ही तैनात रहता है,और अवैध वसूली करता है कई बार आरक्षक की शिकायत भी हुई, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं किया। आखिरकार वसूली के चक्कर में दो लोगों की जान चली गई। वाहन से गांजा मिला या नहीं यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने खदेड़ते समय दोनों को कुएं में गिरता देखा और फिर उनकों छोड़कर भागी क्यों,इस पर सवाल उठ रहे है। रात में ही अधिकारियों जानकारी क्यों नहीं दी गई।इस तरह के सवाल उठ रहे हैं।हालांकि इन सवालों का समाधान पुलिस अपना दामन पाकसाफ करते हुए ही करेंगी,क्योंकि जिले भर में ऐसा ही चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us