SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शिवपुरी में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की मौत

शिवपुरी में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-  शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र में ग्राम अचरौनी में एक झोलाछाप ने गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की क्लीनिक पर ही मौत हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अचरौनी निवासी गुनगुन पत्नी तेज सिंह (उम्र 21 साल) चार माह की गर्भवती थी। इसी क्रम में उसे दो दिन से बुखार होने के चलते परिजन इलाज के लिए अचरौनी में ही स्थित झोलाछाप अपूर्व मजूमदार के पास ले गए। झोलाछाप ने महिला को एक हाथ में और एक कमर में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही महिला के शरीर में काफी जलन हुई। उसके बाद क्लीनिक पर ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

बयानों के आधार पर होगी एफआईआर
  • महिला को उसके परिजन इलाज के लिए खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • खनियाधाना थाना प्रभारी ने कहा कि मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान लिए जाएंगे। बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us