SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » रोते-गिड़गिड़ाते रह गए व्यापारी…: अरमानों पर लगी सील, 40,000 लोगों की रोजी-रोटी नौ घंटे में छिन गई; तस्वीरें

रोते-गिड़गिड़ाते रह गए व्यापारी…: अरमानों पर लगी सील, 40,000 लोगों की रोजी-रोटी नौ घंटे में छिन गई; तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:  सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास एवं विकास परिषद ने मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट के 44 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। दावा किया जाता है कि इस बाजार से प्रतिमाह 20 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। भारी पुलिस बल और सात अलग-अलग टीमों के साथ चले अभियान के दौरान क्षेत्र में तनाव और आक्रोश देखा गया।
मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के इतिहास में बुधवार का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। महज 9 घंटे के भीतर प्रशासन ने 40 साल से बसे सपनों और लगभग 40 हजार लोगों की आजीविका पर सरकारी सील लगा दी। इस दौरान दुकानदार, स्कूल व अस्पताल संचालक अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। रोते गिड़गिड़ाते रहे लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ सीलिंग का अभियान शाम 6 बजे तक चला।

व्यापारियों ने मंगलवार रात 2 बजे तक बैठक कर सीलिंग रोकने की रणनीति बनाई थी। बुधवार सुबह 5 बजे से ही अलग-अलग पॉइंट्स पर व्यापारियों की तैनाती की गई थी लेकिन प्रशासन की तैयारी उनसे कहीं बड़ी थी। पुलिस ने सुबह ही बैरिकेडिंग कर दी और चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी। 

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान मायूस व्यापारी
सुबह 8 बजे आवास विकास के अधिकारियों के दौरे के बाद 9 बजे एमपीजीएस गर्ल्स कॉलेज पर पहली सील लगाकर अभियान शुरू हुआ। सात टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। रंगोली मंडप और सुधा हॉस्पिटल पर सील लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान मायूस व्यापारी
गुरुद्वारा रोड पर सेंडफॉर्ड अस्पताल, अमेरिकन किड्स स्कूल को सील कर दिया गया। टीम जब डॉ. अशोक गर्ग के क्लीनिक पर पहुंची तो उन्होंने उपकरण निकालने के लिए समय मांगा। इधर दूसरी टीम ने 694/2 वर्धमान अस्पताल, 251/1 बॉक्सी पार्क रेस्टोरेंट और 686/2 स्थित वेयरहाउस पर सीलिंग की कार्रवाई की।
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिला
सुमित नर्सिंग होम के सामने स्थित 7/2 कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स (30+ दुकानें) को सील होते देख लोग बिलख उठे। वहीं सतेश ढाका का कॉम्पलेक्स भी सील किया गया इसमें नशा मुक्ति केंद्र और दर्जनभर दुकानें थीं।
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान विरोध करते व्यापारियों की पुलिस झड़ुप
दुहाई देते रहे व्यापारी, किया खूब तर्क-वितर्क
तमाम दुकानदार जिन्होंने दुकानें पीछे कर शटर भी लगा लिए थे उन्होंने भी खूब तर्क-वितर्क किए। व्यापारियों के परिवार की कई महिलाओं के आंसू तो थम नहीं रहे थे। कई छोटे दुकानदार हाथ जोड़े परिवार की रोजी-रोटी की दुहाई देते रहे लेकिन टीम ने एक नहीं सुनी।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
इससे पहले छंगा हलवाई वाली गली, श्रीबालाजी स्टोर्स वाला मार्ग और भीतरी गलियों में 144 दुकानें बंद हो चुकी हैं। वहीं, बुधवार को सीलिंग में करीब 350 दुकानें बंद हुई। इनके अलावा स्कूल, अस्पताल और बैंक्वेट हॉल पर भी सील लगी।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
यहां का स्टाफ फफक-फफक कर रो पड़ा। इससे करीब 40 हजार लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
अपनों के ही खिलाफ खड़े हुए व्यापारी
जब कॉम्प्लेक्स 492/3 पर सील लगी तो वहां के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को राहत दी जा रही है। इस कॉम्प्लेक्स में जिसमें होंग्स किचेन, पाहवा गारमेंट्स, गढ़वाल पेंट्स और राजभारती आरोग्यम सेंटर थे। यहां के व्यापारी 498/3 कॉम्प्लेक्स की सीलिंग पर अड़ गए।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और हाथापाई की नौबत आई जिसे पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया। 498/3 कॉम्प्लेक्स में राज ज्वैलर्स, मित्तल गाउन कनेक्शन, अन्नपूर्णा पूजा केंद्र, कैरियर कोचिंग आदि संचालित हो रहे हैं। बाद में इसे भी सील कर दिया गया।
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
व्यापारी नेताओं के प्रतिष्ठान भी नहीं बचे
सेंट्रल मार्केट बचाओ संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी निमित जैन के आकर्षक साडीन और ऊपरी तल पर भूषण पैलेस को भी सील कर दिया गया। इसमें शटर के सामने आधी दूर तक ही दीवार की गई थी और आवास का बैनर लगा था।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
व्यापारी नेता एडवोकेट अंजनेय सिंह के साहिल प्लाजा पर कार्रवाई के दौरान खूब हंगामा हुआ। प्लाजा में साहिल होटल बना है जिसे व्यापारी हॉस्टल बता रहे थे। अधिशासी अभियंता अभिषेक राज इसका मुआयना करने पर अड़ गए और आधे घंटे तक चली रस्साकसी के बाद अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जीने में सील लगा दी।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
कुछ व्यापारियों में इसे लेकर चर्चा रही कि जीने में बीच जगह सबसे ऊपर सरियों के बीच सीलिंग की पट्टी फंसा दी गई जबकि आसानी से जीने से ऊपर बिना सील हटाए जाया जा सकता है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 15 दुकानें और ऊपर हॉल व होटल है।
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
अफसरों ने एक न सुनी
जब आवास विकास की टीम प्रतिष्ठानों पर सील लगा रही थी तो वहां रह रहे निवासियों और दुकानदारों की आंखें नम थीं। मकान नंबर 492 के निवासियों ने पुलिस के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि यह आवासीय भवन हैं फिर भी नोटिस चस्पा कर दिए गए। सुमित्रा ने रुधे गले से कहा हम यहां 30 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं हमारे साथ सरासर अन्याय हो रहा है।

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
बेरोजगार हो गए हैं
25 साल से फर्नीचर का काम कर रहे थे। दुकान पर सील लगने के बाद कहीं के नहीं रहे, बेरोजगार हो गए हैं। परेशानी इतनी बड़ी है कि किसी को बता भी नहीं सकते। समझ नहीं आ रहा अब आगे क्या करेंगे।-नितिन रस्तोगी (498/3, दुकानदार)

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
वकील भी नहीं कर सकते
22 साल से दुकान हमारे पास है। पहले मोबाइल की दुकान खोली थी उसमें कुछ नहीं बचा तो अब पूजा सामग्री की दुकान चला रहे थे। अब सब उजड़ गया है। अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का वकील करने को भी हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं।-राजकुमार शर्मा, (498/6,दुकानदार)

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
हमारे पास रजिस्ट्री है
हमारा परिवार 20 साल से यहीं रह रहा है। कागजों में भले यह व्यावसायिक दर्ज हो लेकिन हमारे पास रजिस्ट्री है और हम नगर निगम का बिल भी दे रहे हैं। इसके बावजूद आवास विकास ने सील लगा दी। वर्षा नरुला (492/4, आवास निवासी)
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
हम पूरी तरह टूट गए
हमारी दुकान पिछले 45 साल से है। सील लगने के बाद हम आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गए हैं। हम दुकान का गृहकर और सभी बिल व्यावसायिक दरों पर दे रहे थे, फिर भी यह कार्रवाई कर दी गई। – किशन लूथरा (492/3, दुकानदार)

Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
अधिकारी हैं जिम्मेदार
आज व्यापारियों को जो परेशानी झेलनी पड़ रही है उसके पीछे कहीं न कहीं भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत है। आवास विकास के अधिकारी ही इस सीलिंग की स्थिति के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।– अशोक तिवारी, व्यापारी सेंट्रल मार्केट
Meerut central market Housing and Development Council sealed 44 establishments in Central Market in Meerut
सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठान सील
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट के 44 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। दावा किया जाता है कि इस बाजार से प्रतिमाह 20 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। भारी पुलिस बल और सात अलग-अलग टीमों के साथ चले अभियान के दौरान क्षेत्र में तनाव और आक्रोश देखा गया।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us