SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या के बाद मासूम को भूसे में दबाकर जलाया, इसलिए पत्थर से बिगाड़ दिया चेहरा

इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या के बाद मासूम को भूसे में दबाकर जलाया, इसलिए पत्थर से बिगाड़ दिया चेहरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:     यूपी के झांसी जिले में दिल दहलाने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। इश्क का खौफनाक अंत हो गया। यहां प्रेमी ने प्रेमिका और उसके मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद मासूम को भूसे में दबाकर जला दिया, प्रेमी का चेहरा पत्थर से बिगाड़ दिया और शव को गांव के बाहर फेंक दिया।
झांसी के लहचूरा के बरौटा गांव में दिल दहलाने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने विवाद के बाद प्रेमिका समेत उसके तीन साल के मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए प्रेमिका के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। रविवार दोपहर गांव के बाहर मिला शव उसी प्रेमिका का निकला। वहीं, मासूम के शव को उसने पास के खेत में भूसे के ढेर में दबा दिया था। मंगलवार रात युवक ने भूसे के ढेर में आग लगा दी थी। पुलिस को किसी तरह इसकी भनक लग गई। बुधवार देर-रात आरोपी चतुर्भुज को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
बरौटा गांव निवासी चतुर्भुज पटेल (40) उर्फ राजीव झांसी में रहकर ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। चतुर्भुज की पहली पत्नी नेहा की मौत के बाद वर्ष 2015 में उसने टहरौली निवासी हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक पुत्र है लेकिन, कुछ समय बाद हेमलता से उसका विवाद होने लगा। हेमलता उसे छोड़कर दिल्ली जाकर रहने लगी।
 girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
चतुर्भुज यहां अकेले रहता था। गांव का एक युवक गुरुग्राम में गार्ड है। उसके जरिये उसकी पहचान गुरुग्राम निवासी नीलू (35) से हो गई। नीलू शादीशुदा थी। उसके एक पुत्र कृष्णा (3) था। नीलू को भी उसके पति ने छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले चतुर्भुज गुरुग्राम में जाकर नीलू के साथ रहने लगा था। चतुर्भुज पिछले सप्ताह नीलू एवं कृष्णा को लेकर यहां चला आया।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक चतुर्भुज गुस्सैल के साथ सनकी स्वभाव का है। तीन अप्रैल की रात पैसों को लेकर उसका नीलू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में चतुर्भुज ने पास में रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ नीलू के सिर पर कई वार कर डाले। शोर शराबा सुनकर कृष्णा जागकर रोने लगा। उस समय भी चतुर्भुज के सिर पर खून सवार था। उसने कृष्णा को भी मौत के घाट उतार दिया। अपने कमरे में ही दोनों के शव को दिनभर रखे रहा। रात होने पर नीलू के शव को सड़क किनारे फेंक दिया जबकि कृष्णा के शव को रामस्वरूप के खेत में भूसे में दबा दिया था।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
मिशन शक्ति रजिस्टर के पन्ना नंबर 37 के सहारे पहुंची पुलिस
हत्यारोपी शातिर चतुर्भुज ने पुलिस से बचने के लिए नीलू का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। नीलू को पूरे गांव में कोई नहीं जानता था। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके शिनाख्त की थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी हाथ पांव चलाए लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिली।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
आसपास के गांव का भी कोई आदमी उस कद-काठी को देखकर पहचान नहीं सका। ऐसे में लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने थाने में रखे मिशन शक्ति के रजिस्टर का सहारा लिया। उसमें दर्ज महिलाओं को उन्होंने तलाशना शुरू किया। एक-एक करके पिछले करीब एक साल में शिकायत करने वाली महिलाओं से बात की।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
तीन दर्जन से अधिक महिलाओं से बात करते करते जब वह पन्ना नंबर 37 पर पहुंचीं तब उसमें बरौटा गांव निवासी हेमलता का नाम मिला। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के फोन पर हेमलता ने ही चतुर्भुज के बारे में बताया। हेमलता ने बताया कि चतुर्भुज उसका पति है। उसके दूसरी महिलाओं से संबंध हैं।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
विरोध करने पर शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। हेमलता ने ही पुलिस को बताया कि चतुर्भुज कुछ दिनों पहले बाहर से एक महिला और बच्चे को लेकर गांव आया है। उन दोनों के बीच विवाद की बात भी हेमलता ने पुलिस को बताई। बरौटा गांव का नाम सुनकर पुलिस का माथा ठनका।

girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
सबूत मिटाने के लिए जलाया मासूम का शव
बेहद शातिर हत्यारोपी चतुर्भुज को जैसे ही पुलिस के गांव पहुंचने की बात मालूम चली, उसने जहां कृष्णा के शव को भूसे के ढेर में दबाया था, वहां मंगलवार रात पहुंचकर आग लगा दी। आग लगने के बाद भी कृष्णा का शव पूरी तरह से जल नहीं सका। उसका कुछ हिस्सा बचा रह गया था।
girlfriend and Her Innocent Son Murder in Jhansi young man buried child in hay and set him on fire
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि चतुर्भुज का सुराग मिलने के बाद पुलिस तलाश रही थी। बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us