SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Rewa: ‘रूम पर आ जाओ…’, कॉलेज में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, गलती कबूली फिर भी कार्रवाई नहीं

Rewa: ‘रूम पर आ जाओ…’, कॉलेज में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, गलती कबूली फिर भी कार्रवाई नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:     रीवा के पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक शिक्षक द्वारा बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। मामले में शिक्षक ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्रा और उसके परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है।

छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज
रीवा के एक कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने मैसेज में लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।”

मना करने पर दी अप्रत्यक्ष धमकी
बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो शिक्षक ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की कोशिश की। मैसेज में लिखा गया, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।”

परिजनों और कॉलेज प्रबंधन से की शिकायत
लगातार आ रहे ऐसे संदेशों से परेशान होकर छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों और दोस्तों को दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे गए।

जांच में शिक्षक ने मानी गलती
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन किया। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली। हालांकि, छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी को लेकर बुधवार को नाराजगी सामने आई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us