श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुर : जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति उन खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया है।
निर्धारित प्रावधानों के अनुसार स्वर्ण पदक विजेताओं को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 6 हजार रुपये की खेलवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की. गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी चचाई रोड, अनूपपुर स्थित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।










