SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » कटनी में देर रात बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

कटनी में देर रात बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-  कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा घाट के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनके वाहन की अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक आपस में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड नया गांव निवासी 19 वर्षीय सुनील भूमिया और 18 वर्षीय राहुल भूमिया अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 21 जेडजे 0382 से रात को कटनी आ रहे थे।

नयागांव में परिवार में ही पूजा और एक युवक का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मनाने के बाद शहर की ओर जा रहे थे। रात 12 बजे के लगभग बाबा घाट के समीप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे हादसे का शिकार हो गए। वहीं लोगों का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से दुर्घटना हुई। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में स्वजनों व परिचितों की भीड़ लग गई। सोमवार को दोनों युवकों का पीएम कराया जा रहा है और पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us