SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » वन टीम पर हमला, कोयला माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाया:अवैध कोयला परिवहन रोकते समय भड़के,

वन टीम पर हमला, कोयला माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाया:अवैध कोयला परिवहन रोकते समय भड़के,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू rathour :-   शहडोल के सोहागपुर इलाके में कोयला चोरी रोक रही वन विभाग की टीम पर कोयला माफियाओं ने हमला करने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब टीम ने अवैध कोयले से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा था। इस पूरे हंगामे का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ।

यह मामला दो दिन पहले नवलपुर स्कूल के पास का है। वन विभाग को खबर मिली थी कि सोन नदी के किनारे से चोरी का कोयला ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा है।

टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले से लदे ट्रैक्टर को रोक लिया। इसी बीच ट्रैक्टर ड्राइवर ने फोन करके अपने साथियों और माफियाओं को बुला लिया।

वन कर्मियों से धक्का-मुक्की और हमला

कुछ ही देर में कई लोग वहां पहुंच गए और वन विभाग की टीम को घेर लिया। माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए वन कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उन पर हमला करने की कोशिश भी की। इस दौरान एक वन कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग टीम को काम करने से रोक रहे हैं।

पुलिस को देख भागे आरोपी

हालात बिगड़ते देख वन विभाग ने तुरंत पुलिस को फोन किया। जैसे ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, हमला करने वाले सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद वन विभाग ने कोयले से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।
सोहागपुर थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि उन्हें वन विभाग की टीम को रोके जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल ट्रैक्टर वन विभाग के पास है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us