SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, दो ने कूदकर बचाई जान

शहडोल में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, दो ने कूदकर बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू rathour :-   शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में चालक सहित एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खेत से गेहूं लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क किनारे बने एक गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर में कुल तीन लोग सवार थे। हादसा होते ही चालक और एक मजदूर कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि, ट्रैक्टर में बैठे 32 वर्षीय रतनलाल पिता फगनू बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी आशीष झरिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us