SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में खुले कुएं में मिला तेंदुए का शव:रेंजर बोले-असंतुलित होकर गिरने की आशंका, शव 5 दिन पुराना लग रहा

शहडोल में खुले कुएं में मिला तेंदुए का शव:रेंजर बोले-असंतुलित होकर गिरने की आशंका, शव 5 दिन पुराना लग रहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-शहडोल में वन्यजीवों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गोहपारू वन परिक्षेत्र के पटोरी सर्किल में बुधवार को एक खुले कुएं से मादा तेंदुए के शावक का सड़ा हुआ शव मिला है। यह घटना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही है।

पानी में तैरता हुआ तेंदुए का शव

जानकारी के अनुसार, पटोरी सर्किल के सकारिया बीट में किसान राम सिंह के खेत में बने एक खुले कुएं से तेज बदबू आ रही थी। वन विभाग की गश्ती टीम को शक होने पर जब उन्होंने कुएं में झांका, तो पानी में तैरता हुआ तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

तेंदुए के असंतुलित होकर कुएं में गिरने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुएं के आसपास कोई सुरक्षा दीवार या बाउंड्री नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि पानी की तलाश में आया तेंदुआ असंतुलित होकर कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खेतों में लोगों की आवाजाही कम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस खेत में यह कुआं है, वहां इन दिनों कोई फसल नहीं लगी है। इस कारण खेत में लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। यही वजह रही कि कई दिनों तक इस घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई और तेंदुए का शव कुएं में ही पड़ा रहा।

इस पूरे मामले पर गोहपारू रेंजर हेमंत प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत कुएं में गिरने से हुई प्रतीत होती है। मौके से तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह स्वयं कुएं तक पहुंचा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us