SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में दुकान की छत काटकर नकदी चोरी:कीमती घड़ियां और CCTV DVR भी ले गए, केस दर्ज

शहडोल में दुकान की छत काटकर नकदी चोरी:कीमती घड़ियां और CCTV DVR भी ले गए, केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में चोरों ने एक मल्टीपरपज गिफ्ट सेंटर की छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी, कीमती घड़ियां और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गए।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित दुकान में हुई। चोर दुकान की छत काटकर घर के अंदर घुसे। उन्होंने बड़ी संख्या में कीमती घड़ियों और नकदी चुरा ली। अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोर जाते समय दुकान में लगा सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

दुकान खोलने पर बिखरा पड़ा मिला सामान

दुकान संचालक नितिन जायसवाल को सुबह घटना की जानकारी मिली। दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और छत में एक बड़ा छेद था। इससे स्पष्ट हुआ कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे। जायसवाल ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

हाल ही में बुढार थाना क्षेत्र में भी सेंध लगाकर लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें नकदी और सोने-चांदी के जेवरात शामिल थे। पुलिस ने उस मामले में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us