SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » देवास में फिल्म देखकर निकले युवक-महिला का अपहरण, पीटते हुए इंदौर ले गए बदमाश

देवास में फिल्म देखकर निकले युवक-महिला का अपहरण, पीटते हुए इंदौर ले गए बदमाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    देवास। शहर में उज्जैन रोड स्थित सिनेमाघर से फिल्म देखकर निकले युवक व महिला को इंदौर से आए तीन आरोपितों ने फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। सिनेमाघर के परिसर से ही आरोपित दोनों को पीटते हुए ले गए और कार में बैठाकर इंदौर तक पीटते-पीटाते ले गए।

उज्जैन रोड पर जब आरोपित दोनों को कार में बैठाकर भाग रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया था। बाद में महिला ने चतुराई दिखाते हुए आरोपितों को एमआइजी थाने पर ले जाकर पुलिस को पूरी कहानी बता दी। मामले में महिला का पूर्व पति, देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है।

तलाक के विवाद में रची गई साजिश

सोमवार रात इंदौर के नेहरू नगर निवासी महिला चिरायु पाठक निवासी भौंरासा के साथ उज्जैन रोड स्थित सिनेमा से फिल्म देखकर निकल रहे थे। सिनेमा में आरोपित रवि वर्मा, हर्षित वर्मा और दोस्त पीयूष यादव पहले से मौजूद थे और जैसे ही वे युवक व महिला दिखे उन्हें पकड़ लिया।

आरोपितों ने दोनों की सिनेमा परिसर में ही पिटाई भी की। सारा घटनाक्रम सिनेमाघर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। आरोपितों ने दोनों को जबरदस्ती कार में बैठाया और इंदौर ले गए। बताया जा रहा है कि महिला के पूर्व पति ने इस अपहरण की साजिश की थी। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच तलाक का प्रकरण चल रहा है।

हथियार दिखाकर मारपीट, घायल युवक अस्पताल में

महिला ने बताया कि आरोपितों ने शिप्रा में धारदार हथियार से मारने की कोशिश की, बंदूक भी अड़ाई। इंदौर में किसी व्यक्ति के घर में ले जाकर भी युवक से मारपीट की। मारपीट से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी एक आंख में भी गंभीर चोट आई है।

इधर महिला उनके पक्ष में बातें कर जैसे-तैसे उनको बहलाकर एमआइजी थाने तक ले गई और वहां पहुंचते ही पुलिस को पूरी कहानी बता दी। देर रात कोतवाली पुलिस इंदौर पहुंची और फरियादी युवक, महिला व आरोपितों को देवास लेकर आई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us