SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » एक ही फंदे पर थमी दो जिंदगियां, सतना में प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी

एक ही फंदे पर थमी दो जिंदगियां, सतना में प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    सतना। जिले के मोरा गांव में एक बेहद मार्मिक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने एक ही फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी के साथ गहरा शोक छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे पाल की पुत्री अंजली पाल 29-30 मार्च की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने उसरहा हार में नीम के पेड़ पर अंजली पाल और रामभजन गोंड के शव एक ही फंदे से लटके देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
  • सूचना मिलते ही अजय अहिरवार के नेतृत्व में सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
  • दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे।
  • परिजनों ने भी इस संबंध पर आपत्ति जताई थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के संदेह से इनकार किया गया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us