SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौत के बाद भेजी गई जेल

घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौत के बाद भेजी गई जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    मऊगंज। जिले के लौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरा में सोमवार को घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। ससुर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

धक्का देकर गिराया और फिर किया हमला

थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि ग्राम भगतपुरा निवासी जगदीश साकेत (75) का अपनी छोटी बहू पुष्पा साकेत (26) पत्नी अर्जुन कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बहू ने गुस्से में आकर पहले ससुर को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

जगदीश साकेत की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई। देवतालाब के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us