श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुरः चचाई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बकही के मठदेउरा मंदिर के पास खदान की पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा गला शव फांसी पर लटका हुआ 25 मार्च को मिला था। मृतका की पहचान के बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करवाई उपरांत पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाया रहा जहां डाक्टर द्वारा मृतका की मृत्यु गला घोंटने से होना बताया था। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मृतका नीमी परिवर्तित नाम के पति की मृत्यु हो जाने से मृतका एवं आरोपित सतेन्द्र उर्फ संगम पिता फूलचन्द्र गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रामपुर से प्रेम संबंध हो गया था।
को जो आरोपी अक्सर प्रेमिका अपनी आटो में लाता ले जाता था तथा मिलने घर भी आता था। जब प्रेमिका मृतका आरोपित को बोलने लगी कि तुम मुझे पत्नी बनाकर अपने घर ले चलो। इस बात से आरोपित परेशान था। वह शादी नहीं करना चाहता था तब उसने. अपनी प्रेमिका को मार डालने की योजना बना ली।
बताया गया 9 मार्च को आरोपित सतेन्द्र मृतका को मिलने के लिये बकहो रोड पर बुलाया और अपनी मोटर सायकल में बैठाकर सुनसान खदान के समीप जंगल में ले जाकर बातचीत किया। बात न बनने पर आवेश आकर प्रेमिका के गले में रखे दुपट्टा में से गला घोट दिया। मौत हो जाने के बाद फांसी का फंदा बनाकर कंजी के पेड़ में जंगल में लटका कर भाग गया था।
चचाई पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया और सतेन्द्र उर्फ सत्यम गुप्ता के विरूद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस में न्यायालय अनूपपुर के माध्यम से जेल भेजा। इस वारदात को सुलझाने में थाना चचाई से उप निरीक्षक राघव बागरी, सउनि नागेश सिंह, लालमणि चौधरी, किरण मिश्रा, रावेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास दहायत, राजेन्द्र सिंह, अशोक बर्मन, आरक्षक विवेक मिश्रा, नत्थू मोरे, राकेश द्विवेदी, दीपक मंडलोई, महिला आरक्षक ऊषा सिंह शामिल रहे हैं।







