SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला:दो युवक गंभीर घायल, जबलपुर रेफर; आरोपी ड्राइवर फरार

शहडोल में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला:दो युवक गंभीर घायल, जबलपुर रेफर; आरोपी ड्राइवर फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:   शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शारदा ओसीएम तिराहा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रेलर सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों की पहचान बकही निवासी प्रिंस यादव (पिता बुद्ध लाल यादव) और निखिल महरा (पिता जीवन महरा) के रूप में हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार, प्रिंस यादव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके दोनों पैर और कमर की हड्डी टूट गई है, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं, निखिल महरा के पैर में फ्रैक्चर है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना के बाद अमलाई पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us