SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत, भाई बचाने कूदा तो वह भी डूबने लगा

सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत, भाई बचाने कूदा तो वह भी डूबने लगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   लामता/बालाघाट। मंगलवार को जिले के लामता थाना अंतर्गत ग्राम दौनी में तालाब में नहाने गई वर्षा पिता संतोष भलावी 10 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि वर्षा, अपने तीन सहेलियों के साथ गांव से पास ही बने तालाब में कपड़े धोने और नहाने गई थी। जहां नहाते समय, वह गहरे पानी में डूब गई।

वर्षा को गहरे पानी में डूबते देख, उसके साथ नहाने, तालाब पहुंची बच्चियों ने घर जाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद वर्षा का भाई दौड़ते हुए तालाब में बहन को बचाने कूदा, जो उसे पकड़कर बाहर ला रहा था, लेकिन तभी, वह भी स्वयं को डूबता देख बहन को छोड़कर किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला।

इसके बाद गांव वाले भी यहां एकत्रित हो गए। गांव के युवक अनिरूद्ध उईके ने तालाब में कूदकर, तालाब के गहरे पानी में डूबी, वर्षा का शव बाहर निकाला। जिसके बाद लामता थाने को घटना की सूचना दी गई।

लामता थाना से घटनास्थल पहुंचे, एएसआई तिलक दुरूगकर ने शव पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए लामता अस्पताल भेजा।

ग्रामीण रविशंकर ने बताया कि घटना दोपहर तकरीबन तीन से चार बजे की है, जिसके बाद बालिका का शव बाहर निकालकर, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल बालिका की मौत के बाद से दौनी गांव में मातम का माहौल है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us